- Hindi News
- संस्कृति वांग्मय परीक्षा का परिणाम घोषित
संस्कृति वांग्मय परीक्षा का परिणाम घोषित
भीलवाड़ा |निंबार्क वैदिक संस्कृत समिति द्वारा राज्य स्तरीय संस्कृत वांग्मय परीक्षा कनिष्ठ वर्ग का परिणाम सोमवार को घोषित हुआ। समिति के प्रांतीय संयोजक डॉ. केजी जांगिड़ एवं प्रवक्ता पं.अशोक व्यास ने बताया कि वरीयता प्राप्त छात्रों को 28 फरवरी को राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान विवि जयपुर में होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा।