सांवरिया मंदिर का पाटोत्सव 17को
भीलवाड़ा|श्री सांवरियामंदिर ट्रस्ट आजाद नगर का 16वां पाटोत्सव 17 फरवरी मंगलवार को मनाया जाएगा। अध्यक्ष नारायण सिंह ने बताया कि इस उपलक्ष्य में सुबह रक्तदान शिविर तथा दोपहर में भजन कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें गायक राजेश पारीक, मोनिका शर्मा बाल कलाकार आकृति मिश्रा प्रस्तुति देंगी। शाम को निंबार्क आश्रम के महंत मोहन शरण महाराज के प्रवचन होंगे। सांवरिया सेठ को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाने के बाद आरती होगी। सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को मंदिर का भंडारा खोला गया।