पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती ने कुएं में कूद कर दे दी जान

युवती ने कुएं में कूद कर दे दी जान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्यूशनके पैसे लेने की कह कर घर से निकली लेबर कॉलोनी की एक युवती ने मंगलवार सुबह कुएं में छलांग लगा दी। जिसकी डूबने से मौत हो गई। फिलहाल युवती के कुएं में कूदकर जान देने के कारणों का पता नहीं चला है।

प्रतापनगर थानाधिकारी राम अवतार चौधरी के अनुसार लेबर कॉलोनी निवासी सोनू (22) पुत्री गोविंद शर्मा घर पर ही छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वह घर वालों को छात्रों के घर से ट्यूशन के पैसे लेकर आने की बात कहकर निकली और घर से करीब दो किमी दूर जवाहरनगर स्थित एक कुएं में कूद गई। युवती को कुएं में कूदते देख आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे, रस्सा आदि लाकर उसे बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल रवाना किया, जहां एमओटी पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची प्रतापनगर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद क्षेत्रवासियों से पूछताछ की। फिलहाल युवती के कुएं में कूदकर जान देने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। जांच के बाद ही वास्तविकता सामने आएगी।

घर से दो किमी दूर स्वयं के ही कुएं में कूदी

एएसआईयूनुस अली का कहना है कि जवाहर नगर स्थित जिस कुएं में युवती कूदी वह उन्हीं का है। सुबह हुई इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़ कर कुएं पर आए और युवती को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लगने से युवती को बाहर निकालने वालों को भी परेशानी हुई।

बीएफाइनल में स्वयंपाठी छात्रा थी

कुएंमें कूदकर जान देने वाली युवती बीए फाइनल की स्वयंपाठी छात्रा थी। वह अपनी पढ़ाई के साथ-साथ घर पर बच्चों को ट्यूशन भी कराती थी, उन्हीं बच्चों के घरों से ट्यूशन के पैसे लेने की बात कहकर वह घर से निकली थी।