पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड पुनर्गठन को लेकर आज और दर्ज हो सकेंगी आपत्तियां

वार्ड पुनर्गठन को लेकर आज और दर्ज हो सकेंगी आपत्तियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद वार्डों के पुनर्गठन को लेकर कलेक्ट्रेट में आपत्तियां दर्ज कराने के लिए गुरुवार को अंतिम दिन है। इसके बाद इसी माह इन आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। परिषद के उपनेता प्रतिपक्ष शिवराम खटीक ने अपने वार्ड के लोगों को लेकर जहां मंगलवार को कलेक्ट्रेट में पहुंचकर विरोध व्यक्त किया। इसी कड़ी में बुधवार को वार्ड 41 से बीजेपी पार्षद गोपाल कीर ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर वार्ड 44 के परिसीमन पर आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि करीब 14 किलोमीटर का यह क्षेत्र है। एक पार्षद द्वारा इतने बड़े एरिया में विकास करवा पाना संभव एवं उचित नहीं है।