लॉ कॉलेज में आज से मिलेंगे एग्जाम फॉर्म
भीलवाड़ा|लॉ कॉलेजको वर्ष 2014-15 के लिए बीसीआई द्वारा अस्थाई मान्यता मिलने के बाद अब एमडीएस यूनिवर्सिटी ने परीक्षा फॉर्म भरने को भी हरी झंडी दे दी है। परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू होगी। 18 फरवरी तक फॉर्म जमा किए जाएंगे। बीसीआई द्वारा कॉलेज को अस्थाई मान्यता मिलने के बाद प्रिंसिपल वीडी भटनागर बुधवार को यूनिवर्सिटी वीसी केसी सोडानी से मिले। सोडानी ने उन्हें फर्स्ट इयर में 120 सीटें रखने के निर्देश देते हुए परीक्षा फॉर्म दिए।
बुधवार को प्रिंसिपल फॉर्म लेकर भीलवाड़ा गए। गुरुवार से स्टूडेंट फॉर्म भरकर 18 फरवरी तक कॉलेज में जमा करा सकते हैं।