- Hindi News
- ‘पारिवारिक संकलन युवाओं द्वारा किया सेतु बंधन’
‘पारिवारिक संकलन युवाओं द्वारा किया सेतु बंधन’
‘युवासमाज की रीड हैं। शक्ति और ऊर्जा के भंडार युवा समुदाय के बल पर ही समाज विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंच सकता है।’ यह विचार निंबार्क आश्रम के महंत मोहनशरण शास्त्री ने रविवार को टाउन हाॅल में ‘गुर्जर गौड़ ब्राह्मण पारिवारिक संकलन’ के विमोचन समारोह में व्यक्त किए।
उन्होंने समाज के युवाओं द्वारा किए गए इस कार्य के लिए उनको अक्षत की उपाधि दी। उन्होंने पारिवारिक संकलन को सेतु बंधन कार्य बताया। अध्यक्षता कर रहे अंतरराष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष बद्रीनारायण पंचौली ने कहा कि युवाओं का समाज को एकजुट बनाने में विशेष योगदान है। इस पुस्तक के जरिए उनके द्वारा किया गया प्रयास सराहनीय है। युवक संघ के जिलाध्यक्ष कमल कुमार तिवारी ने बताया कि पांच सौ पेज की इस पुस्तक में करीब बीस हजार परिवारों के संबंध में जानकारियां हैं। इसमें विवाह योग्य युवक-युवतियों, उनकी शिक्षा व्यवसाय आदि के बारे में जानकारियां दी गई हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर परिषद सभापति अनिल बल्दवा, युवक संघ के महामंत्री जितेंद्र गौतम, महावीर आचार्य, पूरणमल जोशी, मनोहर कृष्ण चौबे, प्रेमशंकर दुबे, गोपीकिशन व्यास, मधुसूदन पंचारिया, हेमेंद्र शर्मा, पंकज पंचौली सुनील उपाध्याय आदि थे। संचालन ज्योति आशीर्वाद ने किया।
हुआमंगल भावना
भीलवाड़ा.बापूनगरस्थित तेरापंथ भवन में रविवार सुबह मुनि रविंद्र कुमार जी का मंगल भावना कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने मुनिश्री के आगामी विहार के लिए मंगल कामना की गई। तेरापंथ सभा के मंत्री निर्मल गोखरु ने बताया कि सोमवार सुबह मुनिश्री पुर के लिए विहार करेंगे।
भीलवाड़ा. समारोहके दौरान पुस्तक का विमोचन करते अतिथि।
गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज का पारिवारिक संकलन को लेकर समारोह आयोजित
विमोचन