- Hindi News
- चंवलेश्वर पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव 16 से
चंवलेश्वर पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव 16 से
श्रीजैन श्वेतांबर चंवलेश्वर पार्श्व-नाथ तीर्थ समिति पारोली द्वारा श्री जैन श्वेतांबर चंवलेश्वर पार्श्व-नाथ जन्म कल्याणक महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन 16 दिसंबर से श्री जैन श्वेतांबर चंवलेश्वर पार्श्व-नाथ तीर्थ ग्राम चैनपुरा के पास होगा। समिति अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह चपलोत ने बताया कि दो दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव के प्रथम दिन 16 दिसंबर सुबह नौ बजे से भगवान का पंचामृत अभिषेक, नव अंग पूजन, अंग रचनादि मुकुट;धारण कराया जाएगा। दोपहर साढ़े 12 बजे से शाम चार बजे तक भगवान श्री पार्श्व-नाथ पंचकल्याणक पूजा प्रभु भक्ति का आयोजन होगा। शाम पांच से छह बजे तक आरती, मंगल दीपक प्रभु भक्ति होगी। 17 दिसंबर सुबह सात से नौ बजे तक जन्मोत्सव एवं पंचामृत अभिषेक, नव अंग पूजा, अंग रचना मुकुट, छत्र-कुंडल एवं पिछवाई धारण के साथ ही अन्य कार्यक्रम होंगे।