पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यावरण चेतना शिविर आयोजित

पर्यावरण चेतना शिविर आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. एमएलवीकॉलेज के ईको क्लब रोवर दल का एक दिवसीय पर्यावरण चेतना शिविर कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया। रोवर लीडर डॉ. पयोद जोशी ने ध्वजारोहण कर शिविर का उद्घाटन किया। रोवर स्काउट ने सुबह के सत्र में प्रार्थना, व्यायाम किए।

इसके बाद कॉलेज परिसर में सफाई की गई। इस दौरान रोवर्स ने पौधरोपण भी किया। तीसरे सत्र में निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रिंसिपल प्रो. केआर झारोलिया, लेक्चरर प्रो. आरएम कोचिटा, प्रो. यूसी खींचा ने शिविर का अवलोकन किया। कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीन इकाइयों का शिविर भी हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीष रंजन ने बताया कि स्वयंसेवकों ने परिसर की सफाई की और सुंदरता के लिए पौधों की छंटाई भी की।

प्रदर्शनीआज से

भीलवाड़ा.आकृतिकला संस्थान एवं गुजरात स्टेट ललित कला अकादमी द्वारा बड़ोदरा (गुजरात) की चित्रकार शालिनी पटेल ज्योतिंद्र पटेल के चित्रों तथा फोटोग्राफ्स की प्रदर्शनी सोमवार सायं 4 बजे सूचना केंद्र स्थित आर्ट गैलेरी में आयोजित होगी। सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि उदघाटन पर्यावरणविदबाबूलाल जाजू करेंगे। यह प्रदर्शनी 21 दिसंबर तक आयोजित होगी।