तेली प्रथम, जाट द्वितीय
भीलवाड़ा. दीएक्सपेरिमेंट इंटरनेशनल लिविंग सेंटर द्वारा मानवाधिकार दिवस पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए हैं। अतुल जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता 10 दिसंबर को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, महेशपुरा में हुई थी। सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि इसमें पार्वती तेली प्रथम, कैलाश जाट द्वितीय तथा धीरज कुंवर राणावत तीसरे स्थान पर रहे। सोनिया जाट, विकास पारीक, हरीश जाट, आरती तेली, निशा पारीक का चयन सांत्वना पुरस्कार के लिए किया गया।