लाल निशान लगाने का विरोध
भीलवाड़ा. विश्वहिंदु परिषद बजरंग दल सुवाणा प्रखंड की मीटिंग हलेड़ गांव के हनुमान मंदिर में हुई। मीटिंग में अगरपुरा गांव में प्रस्तावित फोरलेन के लिए धार्मिक स्थलों पर लगाए लाल निशान का विरोध किया गया। प्रखंड संयोजक गोविंद बलाई सह संयोजक कैलाश सुवालका ने बताया कि धार्मिक स्थलों को तोड़ा गया तो आंदोलन होगा। मीटिंग में गोपाल गाडरी, गोपाल सेन आदि उपस्थित थे।