पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नकाबपोशों ने तोड़े 4 एटीएम दरवाजों के कांच

नकाबपोशों ने तोड़े 4 एटीएम दरवाजों के कांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. शहर में लगे एटीएम चौकीदारों के अभाव में आए दिन चोर-लुटेरों और शरारती तत्वों के निशाने बन रहे हैं। बीती रात नकाबपोश शरारती तत्वों ने प्रताप नगर थाना सर्किल में अलग-अलग स्थानों पर चार एटीएम पर लगे दरवाजों के शीशे तोड़ दिए।
हालांकि, इन्होंने किसी एटीएम से छेड़छाड़ नहीं की। पुलिस गश्ती दल को वारदात का पता रात में ही चल गया, जबकि बैंक प्रबंधन को रविवार सुबह जानकारी मिली। इस संबंध में फिलहाल कोई रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज नहीं की है।

बैंक पुलिस के अनुसार, बाइक सवार नकाबपोश अज्ञात युवकों ने शनिवार रात 11 से 11.30 बजे के बीच इन चार वारदातों को अंजाम दिया। शरारती तत्वों ने शहर की बसंत विहार कॉलोनी में ओसवाल प्लाजा स्थित यूको बैंक एटीएम के दरवाजे पर लगा शीशा तोड़ दिया। इसी तरह पुर रोड पर शनि महाराज मंदिर के सामने कैनरा बैंक, चंद्रशेखर आजाद नगर में एक्सिस ट्रांसपोर्ट नगर में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम के दरवाजों पर लगे शीशे तोड़ दिए। रात 11.40 बजे पुलिस का गश्ती दल पुर रोड स्थित कैनरा बैंक के एटीएम पर पहुंचा तो कांच टूटे मिले।
बैंक प्रबंधन से पुलिस ने फोन पर बात करनी चाही, लेकिन बात नहीं हो पाई। रविवार सुबह तक पुलिस को अन्य एटीएम के दरवाजों के शीशे टूटने की सूचना मिली। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने भी एटीएम पहुंच कर जायजा लिया। पुलिस बैंक प्रबंधन का कहना है कि इनमें से किसी भी एटीएम पर चौकीदार नहीं था।

एटीएम के दरवाजों के शीशे टूटे हुए हैं। किसी एटीएम से छेड़छाड़ नहीं हुई। फोन से सूचना मिली थी। अभी केनरा बैंक ने ही रिपोर्ट दी है। इस घटना को लेकर कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। -रामावतार चौधरी, प्रतापनगर थाना प्रभारी

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ नहीं हुई है। रविवार सुबह आठ बजे बिल्डिंग मालिक से एटीएम के दरवाजे के कांच टूटने की सूचना मिली थी। इसकी रिपोर्ट प्रताप नगर थाने में दे दी गई है। -भीष्मनकलानी, बैकअधिकारी, कैनरा बैंक, पुर रोड, भीलवाड़ा

आवाज से पहुंचा चौकीदार

चंद्रशेखरआजाद नगर में शरारती तत्वों ने एक्सिस बैंक एटीएम दरवाजे का शीशा तोड़ा। शीशा टूटने की आवाज सुनकर पास ही एक बिल्डिंग का चौकीदार दौड़कर एटीएम पर पहुंचा। उसे एटीएम दरवाजे का शीशा टूटा मिला, लेकिन शरारती तत्व उसे वहां नजर नहीं आए।