- Hindi News
- डीपीएस ने प्रथम वर्षगांठ उत्साहपूर्वक मनाई
डीपीएस ने प्रथम वर्षगांठ उत्साहपूर्वक मनाई
भीलवाड़ा। आर.के. कॉलोनी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल ने अपने 1 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने को उत्साह से मनाया। इस अवसर पर विद्यालय ने सभी विद्यार्थियों का कृष्णा हॉस्पीटल के तत्वाधान में चैकअप करवाया। बच्चों का वजन, लम्बाई, नेत्र परीक्षण आदि प्रशिक्षित डॉक्टर उनकी टीम के द्वारा किया गया। डॉक्टर द्वारा विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संंबंधित विभिन्न जानकारियां दी। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक सूरज सवसेना प्राचार्य किन्नरी जैन ने बच्चों को बदलते युग में खान-पान स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी।