कालाष्टमी पर किया भैरूजी का शृंगार
रामकथा के लिए भूमि पूजन
शास्त्रीनगर में भागवत कथा 17 से
भीलवाड़ा. सूर्यमहलशास्त्रीनगर में 17 से 23 दिसंबर तक बाहेती परिवार द्वारा श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रथम दिन 17 दिसंबर सुबह 11.30 बजे श्री राधाकृष्ण मंदिर काशीपुरी से कलश एवं शोभायात्रा रवाना होगी, जो मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी। उसके बाद भागवत कथा शुरू होगी।
भानपुरा पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी दिव्यानंद तीर्थ महाराज कथा करेंगे। कथा 17 से 23 दिसंबर तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। 17 दिसंबर शाम साढ़े सात बजे से रात साढ़े 10 बजे तक संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा। 18 दिसंबर को शाम साढ़े सात से रात साढ़े 10 बजे तक भजन संध्या होगी। 19 से 22 दिसंबर तक शाम साढ़े सात से रात साढ़े 10 बजे तक पंडित अनिरुद्ध मुरारी द्वारा नानीबाई का मायरा कथा की जाएगी।
मूर्तिस्थापना समारोह में उमड़े श्रद्धालु
बागौर.तहसीलक्षेत्र के लेसवा गांव में मूर्ति स्थापना समारोह में श्रद्धालु उमड़ पड़े। पंडित करण शर्मा ने बताया गांव के भैंरूजी मंदिर के मुख्य द्वार पर भगवान नमुनानाथ की मूर्ति स्थापना की गई। इससे पूर्व गांव में जुलूस के रूप में शोभायात्रा निकाली गई।
भीलवाड़ा. आजादनगरमें रामकथा के लिए भूिम पूजन करते श्रद्धालु।
भीलवाड़ा. पंचमुखीश्मशान स्थित मसानिया भैरूनाथ मंदिर में हवन करते श्रद्धालु।