चिकित्सा शिविर में 53 रोगी लाभान्वित
भीलवाड़ा. भारतविकास परिषद की विवेकानंद शाखा द्वारा शास्त्रीनगर स्थित भाविप भवन में चिकित्सा शिविर आयोजित किया। इसमें 53 रोगी लाभान्वित हुए। जिलाध्यक्ष पारसमल बोहरा ने बताया कि 32 मधुमेह रोगियों को दवाइयां दी गई। शाखा अध्यक्ष केसी बाहेती ने बताया कि शिविर प्रत्येक रविवार को सुबह नौ से 11 बजे तक आयोजित किया जाता है।
44रोगियों को दी दवा: श्रीगणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति की ओर से आरसी व्यास कॉलाेनी स्थित अपनाघर में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। समिति के प्रवक्ता महावीर समदानी ने बताया कि इसमें 44 रोगियों को निशुल्क दवा दी गई। शिविर में समिति के अध्यक्ष उदयलाल समदानी, छीतरमल अग्रवाल, डॉ. सत्यनारायण नुवाल आदि ने सेवाएं दी।