युवा जनहित सेवा समिति की मीटिंग
भीलवाड़ा. युवाजनहित सेवा समिति की मीटिंग रविवार को मुखर्जी पार्क में हुई। जिसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष कय्यूम मोहम्मद शक्का ने की। समिति सचिव अब्दुल रहीम कुरैशी ने बताया कि दो जनवरी को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक इस्लामिया स्कूल गांधीनगर में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इस अवसर पर मुबारिक हुसैन, शाहिद कुरैशी, मंगलसिंह, भूपेंद्र आमेटा, नदीम, पप्पू भाई, बशीर सिलावट, इरफान सिलावट, उमरदराज, जहांगीर सिलावट सहित कई सदस्य उपस्थित थे।