पाराशर समाज के चुनाव
भीलवाड़ा. अखिलभारतीय पाराशर समाजोत्थान सेवा संस्थान के चुनाव रविवार को सुभाषनगर स्थित महर्षि पाराशर भवन में निर्वाचन अधिकारी श्यामा प्रसाद द्वारा कराए गए। चुनाव संयोजक श्याम पाराशर ने बताया कि अध्यक्ष सुरेश पाराशर, उपाध्यक्ष गोपाल पाराशर, कोषाध्यक्ष बसंतीलाल पाराशर, महासचिव अशोक पाराशर, सचिव संजय पाराशर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद पाराशर को निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर भवानीशंकर पाराशर, राधेश्याम पाराशर, कन्हैयालाल पाराशर, मांगीलाल पाराशर, हरिशंकर पाराशर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।