मीटिंग में सामूहिक विवाह का निर्णय
भीलवाड़ा. वाल्मिकीसमाज सेवा संस्था की रविवार को सांगानेर, आकोला आटूण में मीटिंग हुई। मीटिंग में पंच-पटेलों द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन कराने का निर्णय लिया। इस अवसर पर संस्था के रमेश कोटियाणा , रमेशचंद्र चन्नाल, शंकर चन्नाल, प्रहलाद छपरीबंद, शिव छपरीबंद, विनोद नकवाल, राजेश लोट, रवि आरजिया, राजेश सिंगोलिया, शंकर देसाई, पूरण आरजिया सहित कई पदाधिकारी सदस्य उपस्थित थे।