एकीकृत संघ की कार्यकारिणी घोषित
भीलवाड़ा. राजस्थानशिक्षक संघ(एकीकृत)के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की सहमति से कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें सुरेंद्र जैन को सभाध्यक्ष, दिनेश व्यास को जिला महामंत्री, विकास माथुर मूलचंद रैगर को जिला मंत्री, दिनेश अाचार्य , गोपाल ओझा, मुकेश स्वर्णकार, ईश्वर कुमावत, गोपाल टेलर, गोपाल जोशी को जिला उपाध्यक्ष, सुबोध जोशी रमेश वसीटा को जिला प्रवक्ता मनोनीत किया।