सिगड़ी से झुलसे वृद्ध ने दम तोड़ा
भीलवाड़ा. पिछलेदिनों सिगड़ी से झुलसे वृद्ध ने रविवार रात उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। बड़ला चौराहा क्षेत्र में एक वृद्ध सिगड़ी से झुलस गया, एमजीएच चौकी के अनुसार, बड़ला चौराहे के पास शास्त्रीनगर में रहने वाला मोहनदास (60) पुत्र हुंदल दास सिंधी पिछले दिनों झुलस गया था। वह घर में अकेला रहता था। शनिवार को पड़ोसियों को घटना का पता चलने पर उन्होंने सिंधी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। रविवार रात उपचार के दौरान सिंधी ने दम तोड़ दिया। शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम सोमवार सुबह होगा।