पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना मान्यता के स्कूलों में पढ़ रहे पांच हजार बच्चे

बिना मान्यता के स्कूलों में पढ़ रहे पांच हजार बच्चे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें 141 संस्थाओं ने इस साल नए प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए आवेदन किया परंतु उन्हें मान्यता नहीं जारी .नहीं हुई है। इन स्कूलों ने मान्यता मिलने की आस में करीब पांच हजार बच्चों को एडमिशन भी दे दिया है। अब मान्यता नहीं मिलने तक इन बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। मान्यता नहीं देने के पीछे स्कूल की बिल्डिंग को व्यवसायिक कन्वर्जन कराने का नियम जरूरी बताया है। डीईओ प्रारंभिक प्रथम जीवराज जाट के अनुसार, इस साल विभाग ने तय किया है कि नए स्कूल खुलने पर संबंधित भवन को आवासीय से व्यवसायिक उपयोग में कन्वर्ट कराना होगा। अधिकांश संस्थाओं ने किरायानामा लगाया है परंतु व्यवसायिक उपयोग में कन्वर्जन नहीं कराया है। फिलहाल बिना मान्यता के ही इन बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।

जून में ही मिलनी थी मान्यता

इससाल कुल 208 संस्थाओं ने डीईओ ऑफिस में आवेदन किए। इसमें 141 ने नई स्कूल खोलने तथा बाकी संस्थाओं ने क्रमोन्नत कराने के लिए आवेदन किया है। प्रथम चरण में 111 संस्थाओं को दस जून तक मान्यता देनी थी। इसी तरह द्वितीय चरण में आवेदन करने वाली 97 संस्थाओं को 15 जुलाई तक मान्यता देनी थी। यह स्कूल संचालक अब डीईओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।

शपथपत्र लेकर जारी करेंगे मान्यता

डीईओप्रारंभिक प्रथम जीवराज जाट का कहना है कि इन संस्थाओं ने बिना मान्यता के ही करीब पांच हजार बच्चों को एडमिशन दे दिया है। इन संस्थाओं को भूमि कन्वर्जन कराने के लिए पत्र भी लिख दिया परंतु उपलब्ध नहीं कराया। इस संबंध में डायरेक्टर से मार्गदर्शन मांगा है। अब इन संस्थाओं को शपथ पत्र लेकर मान्यता देने की कार्रवाई की जाएगी।