विशाल आई कैंप आयोजित
विशाल आई कैंप आयोजित
भीलवाड़ा|एवरग्रीनपब्लिक स्कूल में बुधवार को जायंट्स ग्रुप ऑफ भीलवाड़ा सहेली के जायंट्स सेवा सप्ताह के तहत आयोजित आई कैंप के द्वारा छात्रों की आंखों का परीक्षण किया गया। इस अवसर पर कल्याणी आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉ. आदित्य विक्रम शर्मा द्वारा 200 से अधिक छात्रों की आंखों का परीक्षण किया गया तथा आवश्यक छात्रों को जरूरी परामर्श दिया गया, कार्यक्रम में कल्याणी आई हॉस्पिटल की सचिव रश्मि सांघी के साथ सहेली ग्रुप की कुसुम श्रीमाल, अंजू रांका, अनिता चौधरी, रीना गर्ग, संतोष सकलेचा आदि सदस्याएं उपस्थित थीं। स्कूल संचालिका डॉ. संगीता बाबेल ने सभी का स्वागत किया तथा सामाजिक क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के लिए सहेली ग्रुप को धन्यवाद दिया।
एकाउंटसएक्जीक्यूटिव का विशेष कोर्स
भीलवाड़ा|आईएफएद्वारा स्नातक विद्यार्थियों हेतु 100 दिवसीय एकाउंट्स एक्जीक्यूटिव का विशेष कोर्स प्रारम्भ किया गया है इसके अंतर्गत मात्र 100 दिवस की ट्रेनिंग के पश्चात ही विद्यार्थी जॉब हेतु तैयार हो जाता है। विद्यार्थी को मुख्य रूप से एडवांस कम्प्यूटर बेसिक, मैन्युअल एकाउंटिंग, एडवांस टैली, टेक्सटाइल एकाउंटिंग के साथ ही स्पोकन इंग्लिश, कम्युनिकेशन स्किल्स तथा पर्सनालिटी डवलपमेंट का भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त भी संस्था पर 1 वर्षीय पाठ्यक्रम के अंतर्गत एकाउटिंग एंड टेक्ससेशन प्रोफेशनल, ऑफिस मैनेजमेंट प्रोफेशनल तथा मार्केटिंग एवं फाइनेंस प्रोफेशनल कोर्स भी करवाएं जाते हैं।
बिजनेस प्लस