पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आजादनगर में दबिश, 200 लीटर वॉश नष्ट

आजादनगर में दबिश, 200 लीटर वॉश नष्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबकारीदल ने बुधवार को आजादनगर में अवैध रूप से हथकढ़ शराब बनाने की सूचना पर दबिश दी। मौके से 200 लीटर वॉश नष्ट कराई। अवैध रूप से शराब ले जाते बीलिया खुर्द समोडी चौराहा के दो जनों को गिरफ्तार किया।

सहायक आबकारी अधिकारी त्रिलोक पालीवाल के अनुसार, शहर की आजादनगर बस्ती में अवैध रूप से देशी शराब बनाने की सूचना पर पीओ चंद्रसेन सिंह, जमादार रमेश पाराशर, बहादुर सिंह राणावत आदि जाब्ते के साथ पहुंचे, जहां अवैध रूप से शराब बनाने वाले भाग निकले। दल ने मौके पर मिला करीब 200 लीटर वॉश नष्ट कराई। बापूनगर में अवैध रूप से शराब ले जाते बीलिया खुर्द में रहने वाले संजय सांसी समोडी चौराहा से समोडी के ही धूप सेन सांसी को गिरफ्तार कर उनके पास से शराब बरामद की गई।