पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री के खिलाफ शिक्षकों की रैली

मंत्री के खिलाफ शिक्षकों की रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. शिक्षक दिवस पर राज्य के केबीनेट मंत्री गुलाबचंद कटारिया, कालीचरण सर्राफ एसीएस श्याम एस अग्रवाल की ओर से शिक्षकों के विरुद्ध की गई टिप्पणी के विरोध में बुधवार को शिक्षकों ने रैली निकाली। राजस्थानी आन शिक्षक बचाओ महासभा के सदस्य नीरज शर्मा के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन चौराहे से सूचना केंद्र चौराहे तक रैली निकाली गई।
शर्मा ने बताया कि इतने दिन गुजर जाने के बावजूद सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है। रैली में श्याम खटीक, महावीर शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, मशकूर शेख, किशन सिंह, बालस्वरूप जीनगर आदि मौजूद थे। गौरतलब है कि मंत्रियों के बयान को लेकर प्रदेश के शिक्षकों में भारी रोष है। इसी मामले को लेकर शिक्षकों ने पहले भी प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन पूरे प्रदेश में हो रहे हैं।