- Hindi News
- टूटी सड़कों के साथ फेस्टिवल सीजन की शुरूआत
टूटी सड़कों के साथ फेस्टिवल सीजन की शुरूआत
इससाल फेस्टिवल सीजन की शुरूआत शहरवासियों के लिए टूटी सड़कों के साथ होने जा रही है। हर साल दीपावली के डेढ़-दो महीने पहले टूटी सड़कों की रिपेयरिंग शुरू हो जाती है लेकिन इस साल दीपावली में एक महीना शेष है फिर भी सड़कों की रिपेयरिंग शुरू नहीं हुई। नगर परिषद सड़कों की रिपेयरिंग के लिए 50 लाख रुपए के टेंडर कर एक पखवाड़ा पहले ही वर्क ऑर्डर दे चुका है, लेकिन रिपेयरिंग शुरू नहीं हो पाई। अधिकारी वर्क ऑर्डर देकर भूल गए। यूआईटी अधिकारियों ने तो अभी तक उनके एरिया की टूटी सड़कें चिह्नित भी नहीं की हैं। टूटी सड़कों से दुर्घटनाएं हो रही हैं वहीं धूल से भी लोग परेशान हैं।
प्रशासन ने वाही-वाही लूटने के लिए जिले में स्वच्छ भारत अभियान 21 सितंबर से शुरू कर दिया। शुरूआत में बच्चों की रैली भाषणबाजी कर फोटो खिंचवा लिए। एक-दो सरकारी दफ्तरों की सफाई कराली। इसके बाद से शहर में कहीं भी विशेष सफाई अभियान जैसा नहीं लग रहा है। अधिकारी सरकारी दफ्तरों का कुड़ा हटाने तक सीमित रह गए।
^सड़कों की रिपेयरिंग के वर्क ऑर्डर एक पखवाड़ा पहले दे दिए हैं। ठेकेदारों ने अभी तक काम शुरू नहीं किया है। इसी सप्ताह काम शुरू करा देंगे।
संजयमाथुर, एक्सईएन,नगर परिषद
^जोटूटी सड़कें गारंटी पीरियड में हैं उनकी मरम्मत संबंधित ठेकेदारों से और बाकी सड़कों की मरम्मत एनुअल कांट्रेक्ट मद से कराएंगे। दीपावली से पहले मरम्मत हो जाएगी।
पीएससांगावत, सेक्रेट्री,यूआईटी
नगर परिषद के सामने वाली रोड, सांगानेर रोड, सांगानेरी गेट, सुवाणा रोड, पुराना भीलवाड़ा, हरणी महादेव रोड, कॉलेज रोड, साबुन मार्ग रोड, कुंभा सर्किल रोड, पुर रोड, गौरव प्रगति पथ, पटेलनगर रोड, आचार्य महाप्रज्ञ सर्किल रोड, चंद्रशेखर आजादनगर, रामधाम के पास, पटेलनगर रोड, तिलकनगर रोड सहित और भी कई जगह सड़कें टूटी हुई हैं।
विशेष सफाई भी नहीं
कहां टूटी हैं सड़कें
भीलवाड़ा. मािणक्यनगरमें सड़क पर गड्ढ़े होने से परेशान होते वाहन चालक।
भीलवाड़ा. ितलकनगरआबादी क्षेत्र की सड़क पर गड्ढ़ों में भरा पानी।
भीलवाड़ा. सांगानेरीगेट क्षेत्र की सड़क पूरी तरह टूट चुकी है।
भीलवाड़ा. सेशनकोर्ट रोड पर जगह-जगह गड्ढ़े हो गए हैं।
भीलवाड़ा. नगरपरिषद कार्यालय के सामने क्षतिग्रस्त सड़क से गुजरते वाहन।
भीलवाड़ा. प्रतापटॉिकज के पास टूटी सड़क।