- Hindi News
- एग्जाम में पेपर बिगड़ने पर डांटा तो दिल्ली भाग गए किशोर
एग्जाम में पेपर बिगड़ने पर डांटा तो दिल्ली भाग गए किशोर
एग्जाममें पेपर बिगड़ने पर घर वालों द्वारा डांट-फटकार लगाने से नाराज दो किशोर घर छोड़कर दिल्ली भाग गए। इस मामले को लेकर सुभाष नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई है। घर से भागकर ये दोनों दिल्ली पहुंच गए, वहां कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने इन्हें पकड़कर पूछताछ की और सुभाष नगर थाने में सूचना दी। थानाधिकारी डूंगरसिंह ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के स्टूडेंट 13 वर्षीय कबीर पुत्र चेतन कोडवाडिया 14 वर्षीय भरत पुत्र सूजा राम चौधरी की गुमशुदगी दर्ज रिपोर्ट हुई है। इसमें बताया गया है कि ये दोनों सोमवार दोपहर दो बजे घर से कुछ जरूरी सामग्री लेने को गए थे जो वापस नहीं लौटे। ये केवी के पास क्वार्टर में रहते हैं। घरवालों से पूछताछ की गई तो सामने आया कि एग्जाम में पेपर बिगड़ने पर घर पर मम्मी पापा ने डांटा। इसके बाद ये दोनों चुपके से भाग गए। इनके पास पैसे भी थे। ये दिल्ली पहुंच गए। दिल्ली के कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र में घूमते पाए जाने के दौरान वहां की पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ कर सुभाष नगर थाने को सूचना दी। दोनों बच्चों के पैरेंट्स एवं पुलिस टीम दिल्ली से उन्हें वापस लाने के लिए रवाना हो गए हैं।
घबराएहुए थे, पुलिस ने पकड़ा
कबीरआठवीं भरत नवीं कक्षा में अध्ययनरत है। पुलिस ने बताया कि एग्जाम में पेपर ठीक नहीं होने के कारण माता-पिता ने कम नंबर आने की आशंका को लेकर डांटा था। इससे नाराज होकर वे सोमवार दोपहर करीब दो बजे घर से भाग गए। घंटों घर नहीं लौटने पर घरवाले चिंतित हुए और आसपास तलाश किया। उसके दोस्तों अपने रिश्तेदारों को फोन किया। लेकिन कहीं पता नहीं चला।