भास्कर न्यूज|भीलवाड़ा
भास्कर न्यूज|भीलवाड़ा
मेजरमिनरल की खान लेने की चाह रखने वाले उद्यमियों को अब नई खान लेने के लिए करीब दो साल तक इंतजार करना पड़ेगा। जिले में करीब साढ़े तीन हजार मेजर मिनरल की फाइलें निरस्त होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनके अलावा भी अन्य आवेदकों को मेजर मिनरल की खान लेने के लिए अब दो साल इंतजार करना पड़ेगा। इसका कारण, अब लीज आवंटन नीलामी से होनी है और इसके लिए पहले सर्वे किया जाएगा। सर्वे में मिनरल मिलने के बाद उन एरिया को फ्री डिक्लेयर किया जाएगा। इसके बाद उन एरिया के ब्लॉक बनाकर खुली नीलामी में दिए जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया में करीब दो साल लगेंगे।