- Hindi News
- राष्ट्रीय लोक अदालत कल, मुकदमों से मिलेगा छुटकारा
राष्ट्रीय लोक अदालत कल, मुकदमों से मिलेगा छुटकारा
भीलवाड़ा | राष्ट्रीयलोक अदालत का आयोजन शनिवार 14 फरवरी को यहां आयोजित की जाएगी। जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत से होने वाले फायदे बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से अधिकाधिक प्रकरणों का निस्तारण कराकर आमजन लाभ उठाएं। विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश रामचंद्र सिंह झाला का कहना है कि लोक अदालत आमजन के हित में है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत से लंबी, खर्चीली बोझिल मुकदमेबाजी से छुटकारा मिलेगा। दोनों पक्षों में सौहार्द कायम होगा। समय, श्रम धन की बचत होगी।