पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लास्टिक फैक्ट्री में आग से मची अफरा तफरी

प्लास्टिक फैक्ट्री में आग से मची अफरा-तफरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | कोटारोड पर सुवाणा के पास गुरुवार सुबह एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई। इससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस तीन दमकलों ने ग्रामीणों की मदद से सवा घंटे में आग बुझाई। आग में ढाई-तीन लाख रुपए का सामन जल गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस के अनुसार भीलवाड़ा निवासी सुरेंद्र कुमार की सुवाणा के पास प्लास्टिक वेस्टेज से प्लास्टिक दाने रस्सी बनाने की फैक्ट्री में अल सुबह आग लग गई।