पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संतों के मंगल प्रवेश पर गूंजे जयकारे

संतों के मंगल प्रवेश पर गूंजे जयकारे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपप्रवर्तक सुकून मुनि आदि ठाणा का भगवान महावीर के जयकारों के साथ गुरुवार को शहर में मंगल प्रवेश हुआ। मुनि श्री सुबह 7.15 बजे दिवाकर धाम से विहार कर आरके कॉलोनी स्थित अरिहंत भवन पहुंचे। जहां सुबह 9.15 बजे प्रवचन हुए।

उपप्रवर्तक ने श्रावकों को धर्म के अनुसार आचरण करने की सलाह देते हुए कहा कि जो व्यक्ति संतों के बताए मार्ग पर चलते हैं, उनका कल्याण अवश्य होता है। हमें हमारे गुरुओं और धर्म पर आस्था बनाई रखनी चाहिए। डॉ. दीपेश मुनि उजाला ने युवा श्रावक-श्राविकाओं को समाज में फैल रही बुराइयों से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कीचड़ कमल में रहकर खिलता है, उसी प्रकार गंदगी भरे वातावरण को त्यागकर अच्छाई और स्वच्छता को अपनाना चाहिए। मीडिया प्रभारी मनीष जैन के अनुसार शुक्रवार सुबह 9.15 बजे उपप्रवर्तक के प्रवचन अरिहंत भवन में होंगे। दोपहर बाद मुनिश्री शहर की ओर विहार करेंगे।