पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नतालिया को राष्ट्रीय पुरस्कार

नतालिया को राष्ट्रीय पुरस्कार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा |चित्रकारनतालिया को उनकी पारंपरिक फड़ शैली सृजित कलाकृति अभिज्ञान शाकुंतलम् के लिए नवोदित महिला चित्रकार का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। उज्जैन में 24 से 30 जनवरी तक आयोजित 56वें अखिल भारतीय कालीदास समारोह में नतालिया को कमल केपी सेठिया राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। चित्रकार नंदु शर्मा ने बताया कि इस कला समारोह में देशभर के 68 चित्रकारों तथा आठ मूर्तिकारों की कलाकृतियां शामिल की गई। पुरस्कार के रूप में नतालिया को 11 हजार रुपए नकद, प्रशस्ति पत्र तथा शील्ड प्रदान की गई।