पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोस्टर बना चर्चा का विषय

पोस्टर बना चर्चा का विषय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. विधानसभाके पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के पुत्र प्रद्युम्न सिंह के जिला परिषद 12 नंबर वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतने को लेकर शहर में होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इसमें बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा गया है सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। होर्डिंग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चर्चा है कि प्रद्युम्न सिंह को टिकट नहीं देने के बावजूद जीत जाने से कहीं शक्ति प्रदर्शन होर्डिंग लगाए गए हैं? ये होर्डिंग शहर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। बड़े नेताओं में विवाद बढ़ने के कारण पार्टी ने इस वार्ड को खाली छोड़ते हुए किसी को सिंबल नहीं दिया था। प्रद्युम्न सिंह दूसरे गुट के राजेश चौधरी ने यहां से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। प्रद्युम्न सिंह चुनाव जीत गए और विरोधी गुट के चौधरी तीसरे नंबर पर रहे थे।