ओडिसी नृत्य देख विद्यार्थी रोमांचित
भीलवाड़ा |स्पिक मैके के तत्वावधान में गुरुवार को नृत्यांगना सुप्रिया नायक डोली बासु चौधरी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनावास एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदी कॉलोनी में शास्त्रीय नृत्य ओडिसी की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर दोनों नृत्यांगनाओं ने छात्राओं को ओडिसी नृत्य के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने भगवान जगन्नाथ की विभिन्न आकृतियों को नृत्य द्वारा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनावास के प्रधानाध्यापक दिनेश भट्ट एवं मोहम्मदी कॉलोनी स्कूल की प्रधानाचार्य अनुराधा दाधीच उपस्थित थीं।