हज यात्रा आवेदन के लिए शिविर कल
भीलवाड़ा |हजयात्रा के लिए आवेदन भरने का एक दिवसीय शिविर 14 फरवरी शनिवार को आयोजित होगा। हज प्रशिक्षक हाजी अब्दुल रहमान डायर ने बताया कि जिला हज कमेटी के तत्वावधान में सुबह दस बजे से नीलगरों की मस्जिद जमातखाने में शिविर प्रारंभ होगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उमर दराज पठान के अनुसार इस दौरान हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण ब्लड टेस्ट किया जाएगा। यात्रियों को अपने साथ पासपोर्ट साइज के फोटो, क्रॉस किया हुआ बैंक चेक तथा रिजर्व कैटेगरी वालों को मूल पासपोर्ट साथ लाना होगा। हज यात्रा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 फरवरी है।