हॉकी में कुंभा स्कूल की जीत
भीलवाड़ा |भीलवाड़ाहॉकी एकेडमी के तत्वावधान में प्रताप नगर स्कूल मैदान में आयोजित हो रही गर्ल्स हॉकी लीग में गुरुवार को राइट चॉइस स्कूल हॉकी एकेडमी की टीमों के बीच पहला मैच खेला गया। इसमें दोनों टीमें बराबरी पर रही। दूसरे मैच में कुंभा स्कूल ने वेदांत स्कूल को 2-1 से हराया। आयोजन सचिव अजीत जैन ने यह जानकारी दी।