पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुपस्थित मिले दो शिक्षकों को नोटिस

अनुपस्थित मिले दो शिक्षकों को नोटिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा |डीईओ प्रारंभिक सुभाष शर्मा ने गुरुवार को दो शिक्षकों को स्कूल से अनुपस्थित मिलने पर नोटिस दिया है। डीईओ ने बताया कि वे राजकीय प्राथमिक विद्यालय भील बस्ती बिरदौल में निरीक्षण को गए। यहां देवमित्र पंचोली अनुपस्थित मिले। इसी तरह प्रावि रैगर का झोपड़ा में शिक्षक महावीर मीणा अनुपस्थित थे। इन दोनों को कारण बताओ नोटिस दिया है। डीईओ ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय पारोली में छात्राओं से उनकी समस्याएं जानीं।