बधिर क्रिकेट स्पर्धा उदयपुर में
भीलवाड़ा |द्वितीय राजस्थान बधिर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 19 फरवरी तक उदयपुर के महाराणा भूपाल सिंह स्टेडियम में होगा। टीम मैनेजर विशाल अग्रवाल ने बताया कि जिले की टीम के कप्तान यशवंत मिश्रा होंगे। इसके साथ ही गजेंद्र शाह उप कप्तान को बनाया गया। लोकेश गुर्जर, दिनेश शर्मा, रतन लाल जाट, अभिषेक रावत, राधेश्याम वैष्णव, लोकेश तेली, भैरु लाल जीनगर, कैलाश बैरवा, विकास सोलंकी, अशोक चरण, मनुप्रताप, अनुज यादव, अमन खटीक एवं हीरा लाल गाडरी को टीम में शामिल किया गया। कोच शिव लाल व्यास को बनाया गया।