पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं को दी अधिकारों की जानकारी

महिलाओं को दी अधिकारों की जानकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा |कट्समानव विकास केंद्र द्वारा सामुदायिक भवन सांगानेरी गेट में महिला नेतृत्व विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस छह दिवसीय प्रशिक्षण में गुरुवार को महिलाओं को गृह व्यवस्था, उपभोक्ता अधिकार, सूचना का अधिकार, सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं बिजली आपूर्ति के बारे में जानकारी दी गई। केंद्र के परियोजना समन्वयक मदन लाल कीर ने बताया कि अल्पसंख्यक मामलात विभाग के सहयोग से जिले में नई रोशनी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शिविर में कट्स की अनुराधा तोलंबिया, वंदना चौहान, हेमंत सिंह सिसोदिया तथा एवीवीएनएल के ओपी खटोड़ ने विषय वस्तु की जानकारी दी।