पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 35 यूनिट रक्त एकत्रित

शिविर में 35 यूनिट रक्त एकत्रित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा |भारत विकास परिषद युवा शाखा द्वारा 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने 35 यूनिट रक्तदान किया। भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत के प्रांतीय मीडिया प्रभारी कैलाश सोनी ने बताया कि परिषद स्थापना दिवस पर सदस्यों एवं कॉलेज छात्रों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में विनोद कोठारी, विनीत शर्मा, राकेश बूबना, अरुण बाहेती, अभिषेक लोहिया, संजय सोढाणी सहित कई लोग उपस्थित थे।