पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपनाघर में पंचगव्य चिकित्सा शिविर

अपनाघर में पंचगव्य चिकित्सा शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. श्रीगणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति द्वारा कामधेनु मंदिर समिति सिंदरी के बालाजी गौ सेवा अनुसंधान के सहयोग से निशुल्क पंचगव्य चिकित्सा शिविर लगाया। समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी ने आरसी व्यास कॉलोनी स्थित अपनाघर में शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा गौ मूत्र हर रोग के निवारण में कारगर है। शिविर में वैद्य द्वारा ब्लड प्रेशर, अस्थमा, उदर रोग, मधुमेह आदि रोगियों का उपचार किया। प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि प्रत्येक माह की 11 तारीख को शिविर लगाया जाता है।

मस्सा-भगंदर शिविर 15 को

समितिकी ओर से 15 दिसंबर को आयुष आयुर्वेदिक चिकित्सालय में मस्सा भगंदर उपचार शिविर लगाया जाएगा। सुबह 9 से 12 बजे तक डॉ. जीएल शर्मा परामर्श देंगे। चयनित रोगियों के ऑपरेशन निशुल्क होंगे।