भोपालगंज स्कूल में करवाई सफाई
भीलवाड़ा. सरकारीस्कूलों में स्वच्छता अभियान के तहत गुरुवार को राउप्रावि भोपालगंज स्कूल में सफाई कराई गई। डीईओ प्रारंभिक सुभाष शर्मा के अनुसार सुबह नौ से दस बजे तक स्कूल के शिक्षक, बच्चे सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सफाई की। प्रार्थना सभा में बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। संस्था प्रधान शशिकला सेन समेत शिक्षकों ने परिसर की सफाई की।