कोर्ट में पेश नहीं होने पर मुकदमा
भीलवाड़ा. पटेलनगर के एक व्यक्ति के खिलाफ कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल नेमीचंद चौधरी ने बताया कि किशनावतों की खेड़ी (पटेलनगर) निवासी संतोषकुमार पुत्र सुदामा पाण्डेय को एक मामले में निचली कोर्ट से सजा सुनाई गई। इस सजा के विरुद्ध पाण्डेय ने अपील की थी। अपील पर 9 दिसंबर को निर्णय होना था, लेकिन पाण्डेय बिना किसी उचित कारण बताए उपस्थित नहीं हुआ। इस कारण एडीजे (2) ने संतोष कुमार के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।