पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंकिंग की जानकारियां दी

बैंकिंग की जानकारियां दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. जैनइंटरनेशनल वुमेंस ऑर्गेनाइजेशन (जीवो ) के तत्वावधान में शांति भवन में महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए कार्यशाला हुई। संगठन की मीडिया प्रभारी कनकावती चंडालिया ने बताया कि जीवी चेयरमेन कमला चौधरी की अगुवाई में हुई कार्यशाला में महिला बैंक अध्यक्ष कीर्ति बोरदिया ने एफडी, आरडी, बैंक रोजगार, लोन, मिनी गुल्लक योजना आदि की महिलाओं को जानकारियां दी। कार्यशाला का प्रारंभ नवकार मंत्र से हुआ। अध्यक्षता स्नेहलता धारीवाल ने की। मुख्य अतिथि चंद्रकांता नैनावटी थी।