कार्यकारिणी का विस्तार
भीलवाड़ा. महाराणाप्रताप स्टूडेंट यूनियन की मीटिंग जिला कार्यालय में आयोजित हुई। इसमें जिलाध्यक्ष पप्पू लाल पारीक ने कार्यकारिणी का विस्तार कर मेघा देराश्री को जिला उपाध्यक्ष बनाया। इसके साथ ही नगर अध्यक्ष अंकुश शर्मा ने सेमुमा गर्ल्स कॉलेज इकाई अध्यक्ष पद पर मोहसिना फौजदार, उपाध्यक्ष पद पर सुमन खटीक महासचिव पद पर स्वाति दसाई को नियुक्त किया।