पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बजरी के नाकों पर लगेंगे सीसी टीवी कैमरे

बजरी के नाकों पर लगेंगे सीसी टीवी कैमरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बजरीके अवैध खनन परिवहन को रोकने के लिए खनिज विभाग ने ठेकेदारों द्वारा बनाए नाकों पर सीसी टीवी कैमरे तौल यंत्र लगाने के निर्देश दिए हैं।

सीसी टीवी कैमरे लगने से यह जांच हो सकेगी उस एरिया से रोजाना कितने ट्रैक्टर, कितनी बजरी ले जा रहे हैं। हर ट्रैक्टर, डंपर का नाकों पर वजन भी करना होगा। इस संबंध में नौ दिसंबर को (खान ग्रुप-दो) विभाग के प्रमुख शासन सचिव डॉ. अशोक सिंघवी ने आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया कि तौल यंत्र सीसी टीवी कैमरे ठेकेदार के खर्चे पर लगाए जाएंगे और ठेका अवधि समाप्त होने के बाद यह सामान विभाग को सुपुर्द करना होगा। तुलाई फीस निर्धारित शर्तों के अनुसार तय की जाएगी।

कृषि वाले ट्रैक्टर में ट्रांसपोर्ट रोकें

आदेशमें कहा गया कि कई जगह कृषि परमिट वाले ट्रैक्टर भी बजरी का अवैध परिवहन कर रहे हैं। यातायात पुलिस की मदद से कृषि परमिट वाले ट्रैक्टरों द्वारा किए जा रहे बजरी के परिवहन पर रोक लगाएं।

बजरी की रेट में फिर होगा बदलाव

आदेशमें यह भी कहा गया कि कई जिलों के कलेक्टर ने पूरे जिले में बजरी की दरें प्रति टन एक समान निर्धारित कर रखी हैं जबकि सभी खनन पट्टों की ठेका राशि अन्य निर्धारित शुल्क अलग-अलग है। उन्होंने इसे व्यवहारिक नहीं माना है। उन्होंने कहा कि दरें तय करने पर लीज होल्डर को अपना पक्ष रखने का अवसर दें। संभावना है कि अब बजरी की दरें बढ़ सकती हैं।