- Hindi News
- पोषाहार से वंचित 114 गंभीर कुपोषित बच्चे
पोषाहार से वंचित 114 गंभीर कुपोषित बच्चे
महिलाएवं बाल विकास विभाग की ओर से जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों पंजीकृत 428 गंभीर कुपोषित बच्चों में से 114 बच्चों को पोषाहार नहीं दिया जा रहा है। विभागीय कार्मिकों की अनदेखी के कारण इतनी बड़ी संख्या में गंभीर कुपोषित बच्चे डबल पोषाहार से वंचित हो रहे हैं। विभाग के उपनिदेशक कार्यालय की ओर से जारी मासिक प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, जिले में कुल 12 परियोजनाओं में 428 गंभीर कुपोषित बच्चे पंजीकृत हैं। इसमें जीरो से तीन साल के 387 तथा तीन से छह साल के 41 बच्चे है। रिपोर्ट के अनुसार, इनमें जीरो से तीन साल तक के बच्चों में मात्र 296 को डबल पोषाहार दिया जा रहा है। इस आयु वर्ग में 91 बच्चों को पोषाहार से वंचित किया जा रहा है। उधर, तीन से छह साल आयु वर्ग में तो यह आंकड़ा और भी चौकाने वाला है। इसमें 41 बच्चों में से मात्र 18 बच्चों को डबल पोषाहार दिया जा रहा है। यानि की आधे से भी कम बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं।
दोहारीव्यवस्था
आंगनबाड़ीकेंद्रों पर पंजीकृत सभी गंभीर कुपोषित बच्चों को डबल पोषाहार जाना चाहिए है। इन बच्चों का महीने में चार बार स्वास्थ्य की जांच किया जाना चाहिए। आशा कार्यकर्ता अति कुपोषित बच्चों को जिला अस्पताल के कुपोषण उपचार केंद्र में इलाज के लिए प्रेरित करेगी।