जरूतमंद बच्चों को जर्सियां वितरित
भीलवाड़ा. विभिन्नसंस्थाओं ने बच्चों को जर्सियां शिक्षण सामग्री दी। मुस्कान क्लब ने हेलन कलर विशेष विद्यालय में शिक्षण सामग्री बांटी। क्लब अध्यक्षा मंजू डांगी, पिंकी मानसिंहका, प्रतिभा आदि मौजूद थीं। फागणों का खेड़ा स्कूल में 140 छात्रों को विनोद मीणा नाथू लाल जोशी के सानिध्य में कृष्ण गोपाल बाल मुकुंद सोमाणी के सहयोग से स्कूल किट भेंट किए।