बड़ी हरणी में बेकार पड़ा शौचालय
भीलवाड़ा. बड़ीहरणी गांव के बाहर बना सार्वजनिक शौचालय करीब सात साल से बेकार पड़ा है। शौचालय शुरू होने के कुछ महीने बाद ही इसकी पानी की टंकी टोंटियां चोरी हो गईं। इसमें 17 शौचालय हैं। ट्यूबवैल पानी की टंकी नहीं होने से सभी शौचालय बेकार पड़े हैं। शौचालय बंद पड़े होने से गांव वालों को परेशानी हो रही है।