सदस्यता अभियान के लिए अब 4 दिन
भीलवाड़ा. श्रीमाहेश्वरी समाज संपति ट्रस्ट के चुनाव को लेकर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में अब चार दिन बचे हैं। ट्रस्ट सचिव गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि समाज के सदस्यों को 15 दिसंबर तक सदस्यता नवीनीकरण फार्म भर कर नागौरी गार्डन स्थित माहेश्वरी सत्संग भवन में शंकर लाल समदानी को जमा कराना होगा। सभी सदस्यों को मार्च के पहले सप्ताह में होने वाले चुनाव के लिए आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे।