महिला पर आग लगाने का आरोप
भीलवाड़ा. तोहलीगांव के एक बाड़े में दो दिन पूर्व एक महिला ने आग लगा दी। इससे घास कड़प जल गई। गुरुवार को पीड़ित ने पारोली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि तोहली निवासी जगन्नाथ पुत्र हरलाल रैबारी ने गांव की ही लूंगा प|ी देबीलाल रैबारी के खिलाफ रिपोर्ट दी। जगन्नाथ ने आरोप लगाया कि नौ दिसंबर की रात लूंगा ने उसके बाड़े में जाकर वहां रखी नौ ट्रॉली घास कड़प, जबकि एक ट्रॉली मक्का सहित कड़प में आग लगा दी। इससे फसल घास जल गया।