मातृ-पितृ पूजन दिवस कल
भीलवाड़ा|आसाराम आश्रमट्रस्ट की ओर से मातृ-पितृ पूजन दिवस 14 फरवरी शनिवार को मनाया जाएगा। प्रचार सचिव चंद्रशेखर जोशी के अनुसार सूचना केंद्र चौराहे पर सुबह नौ बजे आयोजित कार्यक्रम के तहत गणेश पूजन, पादपूजन, बच्चों द्वारा माता-पिता की पूजा अर्चना की जाएगी। इस दौरान समिति अध्यक्ष नानक कोडवाणी द्वारा साहित्य वितरित किया जाएगा। इसी प्रकार स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति ट्रस्ट की ओर से मातृ-पितृ आशीर्वाद सप्ताह मनाया जा रहा है। गुरुवार सुबह दस बजे गीता भवन सभागार में वैचारिक वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमन सोनी ने की। 13 फरवरी को श्रद्धा दिवस तथा 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया जाएगा।